
मथुरा में फिल्म थैंक गॉड के खिलाफ लगे नारे, अजय देवगन का फूंका गया पुतला
अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड में चित्रगुप्त समाज का मजाक बनाए गया है। अखिल भारतीय चित्रगुप्त महासभा के बैनर तले लामबंद हुए लोगों ने अजय देवगन का पुतला फूंका है। साथ ही नाराज लोगों ने फ़िल्म में से सीन को हटाने की मांग की है। और चेताया कि, अगर फिल्म प्रसारित हुई तो हम लोग देशव्यापी उग्र आंदोलन करेंगे। बरेली और फिर इटावा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने केस दर्ज कराया है।
अजय देवगन के खिलाफ लगे नारे
मथुरा में रविवार को अखिल भारतीय चित्रगुप्त महासभा के बैनर तले अजय देवगन की फिल्म का विरोध किया गया। दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने अजय देवगन की फ़िल्म का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए व्यक्तियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। लामबंद हुए चित्रगुप्त समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की अपमान किए जाने को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि, थैंक गॉड फिल्म से हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वाला सीन को हटाया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि, यदि फिल्म का सीन नहीं शीघ्र नहीं हटाया गया या हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने वाला सीन नहीं काटा गया तो चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के बैनर तले देशव्यापी एक बड़ा आंदोलन करेगा।
देशव्यापी आंदोलन करेगा कायस्थ समाज
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर का कहना है कि, केंद्र में मोदी, प्रदेश में योगी सरकार होने के बाद भी हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने वाली फिल्म थैंक गॉड में यदि विवादित सीन नहीं हटाया गया तो कायस्थ समाज देशव्यापी आंदोलन करेगा।
- निर्मला राजपूत
Updated on:
02 Oct 2022 04:17 pm
Published on:
02 Oct 2022 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
