अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की इटावा इकाई अध्यक्ष नरेंद्र रायजादा ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। रायजादा बताते हैं कि, फिल्म थैंकगॉड में भगवान चित्रगुप्त को विदूषक के रूप में चित्रित करने, अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कायस्थ महासभा ने मामला दर्ज कराया है। नरेंद्र रायजादा ने बताया कि, फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार, निर्माता आनंद पंडित, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस एफआईआर में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाकर भगवान चित्रगुप्त का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है।