6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मनगरी में शराब माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन लगातार छापेमारी

-8 लाख की शराब पकड़ी लेकिन ट्रक चालक हुआ फरार -9 पेटी शराब के साथ दो अभियुक्तों को जंघावली पुलिया से गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jul 08, 2019

शराब माफिया

धर्मनगरी में शराब माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन लगातार छापेमारी

मथुरा। शराब माफिया पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। रविवार को 6.5 लाख की शराब मथुरा पुलिस ने पकडी थी। इसके अगले दिन 8 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद की। दो दिन में करीब 14.5 लाख की अवैध शराब मथुरा पुलिस ने पकड़ी है। इस दौरान पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सेरगढ़ पुलिस ने जंघावली पुलिया से 9 पेटी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- दंपति से लूटपाट के बाद चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस महकमे में हड़कंप

सोमवार को थाना शेरगढ पुलिस ने अंग्रेजी हरियाणा मार्का शराब की 212 पेटी जटवारी पुलिया शेरगढ़ छाता रोड बरामद की। इस दौरान पुलिस उस ट्रक के चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी जिस ट्रक से शराब के इस जखीरे को बरामद किया गया। हालांकि पुलिस ने ट्रक को जरूर बरादम किया है। ये सफलता पुलिस को सुबह करीब नौ बजे हाथ लगी।

यह भी पढें- Yamuna Expressway Accident: 165 किलोमीटर की दूरी में मथुरा सबसे ‘खतरनाक’, डराने वाला है मौत का आंकड़ा

दूसरी सफलता शेरगढ़ पुलिस को जंघावली पुलिया के पास मिली। यहां पुलिस ने नौ पेटी शराब के साथ दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिव सिंह पुत्र रामधन निवासी ग्राम अस्तौली थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा तथा जगदीश पुत्र राजपाल निवासी ग्राम उन्दी थाना छाता जनपद मथुरा हैं। जबकि एक अभियुक्त ज्ञानी पुत्र रामधन निवासी ग्राम अस्तौली थाना शेरगढ़ जनपद मथुर की पुलिस को तलाश है। जिस समय इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ज्ञानी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग