29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abbas Ansari: हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी की मऊ कोर्ट में हुई पेशी

Abbas Ansari: मऊ सदर सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की पेशी एमपी एमएलए कोर्ट मऊ में हुई। इस मामले में मुख्य मजिस्ट्रेट अगली सुनवाई आने वाली 15 जुलाई को करेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 4 Jul 2023, 4:36 PM IST

Abbas Ansari: MLA Abbas Ansari produced in Mau court in hate speech

Mau: मऊ सदर सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की पेशी एमपी एमएलए कोर्ट मऊ में हुई। कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुआ। मुख्य मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी ने सुनवाई करते हुए हेट स्पीच के मामले में अगली तारीख 15 जुलाई मुकर्रर की है।

आचार संहिता उल्लंघन और हेट स्पीच मामले में दर्ज है मुकदमा
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे व मऊ की सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी पर 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन और हेट स्पीच के मामले में मऊ के कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। लेकिन अब्बास अंसारी के भाई उमर अंसारी के कोर्ट में हाजिर नहीं होने से जज ने मामले में अगली तारीख 15 जुलाई निर्धारित की है।


तीन बार एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बावजूद भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ उमर अंसारी
मऊ नगर के कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन और हेट स्पीच के मामले में दर्ज मुकदमे में विधायक अब्बास अंसारी के साथ भाई उमर अंसारी और चाचा मंसूर का भी नाम है। अब्बास अंसारी और मंसूर अंसारी कोर्ट में पेश हो चुके हैं लेकिन हेट स्पीच के मामले में कोर्ट के द्वारा बार-बार वारंट जारी करने के बावजूद भी उमर अंसारी कोर्ट में पेश नहीं होता है। एमपी एमएलए कोर्ट मऊ की जज श्वेता चौधरी उमर अंसारी को कोर्ट में पेश करने के लिए तीन बार गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुकी हैं इसके बावजूद भी उमर अंसारी अभी तक कोर्ट में नहीं पेश हुआ। उमर अंसारी के कोर्ट में पेश नहीं होने के चलते हेट स्पीच और और आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट में आरोप पत्र नहीं दाखिल हो पा रहा है।