6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में मिला धोखा तो प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

घायल प्रेमी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया
2 min read
Google source verification

मऊ

image

Ashish Kumar Shukla

Sep 26, 2018

news

घायल प्रेमी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया

मऊ. जिले के दोहरीघाट थाने के एक गांव के पास रास्ते में प्रेमिका द्वारा बेवफाई किए जाने से गुस्सायें प्रेमी ने उसे चाकू से गोद कर मौंत के घाट उतार दिया । मौंके पर पहुंची भीङ ने प्रेमी की जमकर धुनाई करते हुए अधमरा कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही मौंके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल प्रेमी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार एक गांव की रहने वाली लड़की जो की दसवीं की छात्रा थी, वह घर से स्कूल के लिए दोहरीघाट कस्बे में पढ़ने के लिए निकली। तभी गांव के बाहर सून सान रास्ते पर गांव का ही निवासी सूरज ने उसे रोक लिया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच सूरज ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला बोल दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक छात्रा ने दम तोङ दिया था। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सूरज को जमकर पीटना शुरु कर दिया। जिसे सूरज भी बेहोश होकर जमीन पर अधमरा पड़ गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
हमले के आरोपी सूरज ने बताया कि उसका छात्रा के साथ पिछले तीन सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन इसी बीच मुझे जानकारी लगी कि लड़की किसी और से दिल लगा बैठी है। जब इस बात की भनक मुझे हुई तो मैंने उसे जान से मारने का फैसला कर लिया। चाकूओं से गोद कर मौंत के घाट उतार दिया हैं।

वही घटना स्थल पर पहुचे सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों एक गांव के निवासी हैं। इनके बीच प्रेम संबंध चल रहा था। बीच में गांव में इस मामलें को लेकर पंचायत भी हो चुकी है। साथ ही थाने में छेङखानी आदि का मामला भी दर्ज था। जिसके बाद लङकी बुधवार को स्कूल के लिए घर से निकली थी कि गांव के ही बाहर मोङ पर युवक ने उसकी हत्या कर दी। इस मामलें में आगे की कार्य़वाही की जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग