राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी की गैरमौजूदगी और अब्बास अंसारी की अयोग्यता से अंसारी परिवार का राजनीतिक प्रभाव कमजोर हुआ है। वर्तमान में मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी गाज़ीपुर से सपा सांसद हैं, जबकि उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह का बेटा सुहैब अंसारी मोहम्मदाबाद से विधायक है। हालांकि, अफजाल पर भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिससे परिवार का राजनीतिक भविष्य और अधिक संकट में है।