
Crime
हर दूसरे दिन प्रेम-प्रसंग में कई तरह तरह खबरें सुनने और पढ़ने को मिलती होंगी। कोई प्रेमी के लिए जान देने पर उतारू हो जाता है तो कहीं प्रेमिका की खातिर लोग वीरू बन जाते हैं। एक ऐसा ही मामला यूपी के मऊ जिले से सामने आया है। यहां एक युवती पर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उसने अपने हाथ की नस ही काट ली। इसके बाद युवती ने हाथ से निकल रहे खून को गांव में मौजूद मजार पर जाकर चढ़ा दिया। देखते ही देखते युवकी मजार पर ही गिर पड़ी। युवती की हालत खराब होती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं कि उल्टा खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गांव वाले इस घटना को भूत-प्रेत के चक्कर बता रहे।
मऊ जिले की थाना दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर गांव का मामला है। 18 वर्षीय युवती ने प्रेम-प्रसंग में पागल होकर नईबाजार के पास स्थित मजार पर जाकर पहले पूजा पाठ किया। फिर ब्लेड से अपने हाथ की नसों को बुरी तरह से काट लिया। हाथ से निकल रहे खून को लेकर युवती ने मजार के फेरे भी लगाए और खून को मजार पर चढ़ाया। कुछ ही देर बाद वही जमीन पर गिर कर लोटने लगी। राहगीरों ने युवती को लेट कर तड़पते हुए देखा तो पास गए। पास जाने के बाद युवती की हालत देख लोग भौचक रह गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने युवती की मदद नहीं की।
सूचना पर पहुंची पुलिस
भीड से ही किसी ने पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुचे पुलिस और परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे लेकर जिला मुख्यालय पहुचे, जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती का इलाज चल रहा है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
Updated on:
17 Aug 2022 03:22 pm
Published on:
17 Aug 2022 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
