6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ
बांदा जेल की घटना के बाद, ऐसे मना बाहुबली मोख्तार अंसारी का जन्मदिन, सब देखते रह गए
Play video

बांदा जेल की घटना के बाद, ऐसे मना बाहुबली मोख्तार अंसारी का जन्मदिन, सब देखते रह गए

बाहुबली मोख्तार अंसारी का मऊ में मना जन्मदिन, 58 किलो का कटा केक, छह गरीब हिन्दू-मुसलमान लड़कियों का कराया गया सामूहिक विवाह।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 26 Jan 2018, 12:45 PM IST

मऊ. बांदा जेल में अचानक तबीयत खराब होने के बाद जो घटनाक्रम चले उसके बाद यह बाहुबली विधायक मोख्तार अंसारी का जन्मदिन उनके बेटे ने इस तरह मनाया कि यह चर्चा का विषय बन गया। यह मोख्तार का 58वां जन्मदिन था, इसे उनके विधानसभा क्षेत्र मऊ सदर के अंसारी टोला स्थित जहांगीराबाद अंसारी पब्लिक स्क्ल में मनाया गया। इस दौरान अब्बास अंसारी ने कहा कि उनके पिता के लिये जनता दुआएं करती है और इन दुआओं का ही असर है कि वह सेहतमंद और महफूज हैं, जब तक लोगों की दुआएं उनके साथ हैं कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हम लोगों ने उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया है। कहा कि आप लोग दुआ करें कि अगले साल जब हम उनका जन्मदिन मनाएं तो इस समारोह में वो खुद यहां मौजूद रहें।


अंसारी पब्लिक स्कूल में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर एक बड़ा सा 56 किलो का केक काटा गया। इतना ही नहीं इस मौके पर छह जोड़ों की शादी करायी गयी जिनमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों शामिल थीं। रेशमा, रिकीं , विश्वकर्मा कुमारी, सना परवीन, सरोज, व रिंकी की शादी के बाद उन्हें दहेज का पूरा सामान भी दिया गया। शादी हो जाने के बाद सभी को मोख्तार अंसारी की ओर से शुक्रिया अदा किया गया। विधायक के बेटे अब्बास अंसारी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
by Vijay Mishra