16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी को बड़ा झटका, इस दल ने महागठबंधन में शामिल होने का किया एलान

बीजेपी से नाराज है ये पार्टी

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Sarweshwari Mishra

Sep 22, 2018

Akhilesh Yadav And Pm Modi

Akhilesh Yadav And Pm Modi

मऊ. 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में जो दल बीजेपी के सहयोगी दलों में शामिल थे अब 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा के खिलाफ बन रहे विपक्षी दलों के महागठबंधन में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट घोसी लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोंकेगी। भारतीय जनता पार्टी पर अति पिछड़ों, अति दलितों को सामाजिक न्याय के नाम पर वोट मांगने व बाद में धोखा देने का आरोप लगाते हुए विरोध का बिगुल फूंक दिया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिहं ने पूर्वांचल में तेजी से पांव पसार रहे राष्ट्रीय जनवादी पार्टी को बीजेपी के सहयोगी दल के रुप में पार्टी में शामिल किया था। अब उसी जनवादी पार्टी ने 11 नवम्बर को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। बतादें कि 11 नवंबर को रेलवे मैदान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली का आयोजन होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। यह जानकारी जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मऊ के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।जनवादी पार्टी को बीजेपी से अलग होने का पूरा फायदा समाजवादी पार्टी लेने को तैयार दिख रही है।


बता दें कि 2004 में जनवादी पार्टी की स्थापना यूपी में हुई थी और 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर 41 सीटों पर चुनाव लड़ा गया था। संजय सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सामाजिक न्याय के नाम पर अति पिछड़ों और अति दलितों का वोट लिया। लेकिन सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आरक्षण खत्म करने की स्थिति तैयार कर दी है। भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ जनवादी पार्टी पूरे पूर्वांचल में भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करेगी। आने वाले 11 नवंबर को मऊ के रेलवे मैदान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली कर जनवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंकेगी। इस रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

राजनाथ सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जनवादी पार्टी के मंच से पिछड़ों को आरक्षण देने की घोषणा की थी। इस आश्वासन पर भरोसा करके हमने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जिसके बाद 2014 और 2017 के चुनावों में भी आश्वासन मिला। बावजूद इसके सरकार बनने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। आरक्षण के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़ों का आरक्षण शून्य करके भर्तियां निकाली जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में अंतर है। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जय आर बाल चौहान, मऊ के जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमकार चौहान, प्रदेश अध्यक्ष मन्नी सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र निषाद, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राम अनुज चौहान आदि उपस्थित रहे।