
sudhakar singh
मऊ. यूपी के घोसी सीट से समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है। सुधाकर सिंह इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस इलाके में इनकी खासी पकड़ है और पार्टी ने इसी को ध्यान में रखते हुए इनपर भरोसा जताया है।
कौन हैं सुधाकर सिंह
सुधाकर सिहं सपा के दिग्गज नेता है और घोसी सीट पर इनका दबदबा काफी ज्यादा है। ये समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिहं घोसी विधासभा सीट को 1996 के चुनाव में जीत दर्ज करायी थी और 2001 तक विधायक रहे। इसके बाद उनकों एक बार फिर 2012 के विधासभा चुनाव में जीत का ताज पहनने का मौका मिला। जिसके बाद 2017 तक विधायक रहे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार फागू चौहान से हार मिली। लेकिन फागू चौहान को जब बिहार राज्य का राज्यपाल बना दिया गया। तो एक बार फिर से सुधाकर सिहं पर समाजवादी पार्टी ने भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बना कर चुनावी मैदान में उतार दिया है।
Published on:
29 Sept 2019 10:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
