मऊ. सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी तीन तलाक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला यूपी के मऊ का है, जहां दहेज के लिए पहले तो महिला को पीट-पीटकर विकलांग बना दिया फिर दो बेटियों के जन्म के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला का मामला विचाराधीन होने कारण न्यायालय में चल रहा था तभी डेढ़ महीने पहले शौहर ने एक कागज पर तीन तलाक लिखकर नोटिस भेज दिया। 20 साल पहले महिला की शादी हुई थी।