10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत जाते समय युवती के संग दुष्कर्म! शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

जांच में जुटी स्थानीय पुलिस, तहरीर के बाद कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 26 Jun 2018, 10:54 AM IST

Rape

दुष्कर्म

मऊ. यूपी के मऊ जिले महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर युवती के साथ दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है। मधुबन थाना क्षेत्र का युवती ने एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है साथ ही बताया कि विरोध करने पर यह धमकी दे डाला कि किसी से इस बात की जानकारी दी तो जान से मार दूंगा। स्थानीय पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।


बता दें कि पूरा मामला मधुबन थाना क्षेत्र का है जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह खेत में काम कर रही अपनी मां को खाना पहुंचाने जा रही थी तभी रास्ते में उसके साथ में एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। रेप के बाद युवक ने धमकी दिया कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दिया तो जान से मार दूंगा।


घटना के बाद युवती ने खेत में काम कर रही अपनी मां से पूरी घटना की जानकारी दिया। पीड़ित युवती का कहना है कि मेरी मां खेत में काम कर रही थी जिसको खाना पहुंचाने के लिए मैं मां के पास जा रही थी कि रास्ते में एक युवक ने मेरे साथ रेप किया और उसने धमकी भी दिया कि अगर इस बात की जानकारी मैंने किसी को दिया तो वह जान से मार देगा। घटना की जानकारी मैंने अपनी मां को बताया और धमकी भी देने की बात बताई इस बात से हम लोग डर गए थे। 15 जून को इस वारदात को अंजाम दिया गया था।


पीड़िता की मां का कहना है कि मैं खेत में काम कर रही थी और मेरी बेटी खाना पहुंचाने के लिए आ रही थी कि रास्ते में साइकिल से जा रहे युवक ने मेरी बेटी को रोक लिया और उसके साथ में जबरन रेप किया। इस बात की जानकारी मुझको मिलते ही मैं इसकी शिकायत करना चाहती थी लेकिन उसकी धमकी की वजह से नहीं कर पाई आज हम लोग थाने में आए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ड्यूटी-ड्यूटी गुलाबी गैंग के साथ में थाने पर आई हुई थी। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने आनन-फानन में गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई यूपी के द्वारा लगाए गए आरोप पर गांव के किसी भी व्यक्ति ने यह नहीं बताया कि यूपी के द्वारा लगाया गया आरोप सही है अगर पीड़ित युवती की तरफ से पुलिस को तहरीर दी जाएगी तो पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

By-Vijay Mishra