4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2019: लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 टोटके, सभी इच्छाओं की होगी पूर्ति

Highlights 27 अक्टूबर दिन रविवार को है दिवाली लक्ष्मी देवी को प्रसन्न करने के 10 टोटके प्रसन्न होने पर मां लक्ष्मी देती हैं आशीर्वाद  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Oct 2019, 9:13 AM IST

meerut

मेरठ। Diwali 2019 रविवार 27 अक्टूबर को है। घर में पैसे की कमी और सुख-संपदा नहीं होने के कारण लोग तरह-तरह के उपायों को करने लगते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) को प्रसन्न करने के ऐसे दस टोटके (Totke), जिन्हें करने के बाद धन का अभाव खत्म हो जाता है और घर में शांति और सुख की अनुभूति होती है। पंडित महेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि लक्ष्मी देवी (Laxmi Devi) को प्रसन्न करने के लिए दिवाली (Diwali) का दिन श्रेष्ठ होता है। उन्हें प्रसन्न के उपायों को श्रद्धा के साथ करेंगे तो जरूर उनका आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ेंः नई नीति से मुआवजा न मिलने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े किसान, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

इस दिवाली करें ये तो मिलेगी सफलता

- दिवाली पर लक्ष्मी जी की पूजा में गन्ना, कमल पुष्प, कमल गट्टे, नागकेसर, आंवला, खीर का प्रयोग करें तो धन प्राप्ति होगी।

- लक्ष्मी जी की मूर्ति या चित्र पर कमल गट्टे की माला हमेशा चढ़ी हुई रहने दें, इससे मां का आशीर्वाद मिलता है।

- दिवाली पूजन में कुछ नागकेसर, कमल तथा लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने की जगह रख दें। धन प्राप्ति में आसानी होगी।

- दिवाली पर गन्ने के रस या दूध या शहद से रुद्राभिषेक करवाएं। अगली दिवाली तक धन प्राप्ति होती रहेगी।

- ब्रह्म मुहूर्त में लक्ष्मीजी के मंदिर में जाकर पूजन-अर्चना, गुलाब का इत्र, गुलाब की अगरबत्ती, कमल पुष्प, लाल-गुलाबी वस्त्र तथा खीर का नैवेद्य लगाएं। इससे लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

- दिवाली पर किसी युवा सुहागन स्त्री को घर पर भोजन-मिष्ठान्न करवाकर लाल वस्त्रादि भेंट करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

- घर में धन-धान्य और सुख-संपदा की कमी हो तो लक्ष्मी जी को चने की कच्ची दाल चढ़ाकर बाद में पीपल वृक्ष पर चढ़ा दें। बहुत लाभ मिलेगा।

- यदि कामकाज की सफलता पर आए दिन नजर लगती है तो रात्रि में कार्यस्थल से एक बड़ी फिटकरी लेकर खुद पर सात बाद उतारें तथा चौराहे पर फेंक दें। कार्य की बाधा दूर होगी।

- अपंग, गरीब, अनाथ व्यक्तियों को भोजन-वस्त्र दान करें, लक्ष्मी जी की कृपा जरूर होती है।

- किसी वट वृक्ष के नीचे का कोई भी पौधा निमंत्रण देकर लाएं। अगर वट पौधा है तो बहुत अच्छा रहता है। घर में गमले में लगा लें, उसकी वृद्धि के साथ आपको धन वृद्धि होती रहती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश