4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कार वाले अंकल मुझे जबरदस्ती ले गए फिर मेरे साथ गंदा काम किया’

मेरठ में दस साल की मासूम को दिन दहाड़े कार में अगवा कर लिया गया। इसके बाद मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसको डिवाडर पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित मासूम के परिजनों ने थाने में हंगामा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 03, 2022

'कार वाले अंकल मुझे जबरदस्ती ले गए फिर मेरे साथ गंदा काम किया'

'कार वाले अंकल मुझे जबरदस्ती ले गए फिर मेरे साथ गंदा काम किया'

मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र में आज शनिवार को दिन दहाड़े दस साल की मासूम को अगवा कर लिया। आरोपी ने कार में मासूम के साथ दरिंदगी की और फिर उसको डिवाइडर पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मासूम के परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपी के जल्द पकड़े जाने की मांग की है। घटना आज सुबह की है। सुबह 10 बजे के लगभग एक मासूम बच्ची डिवाइडर पर पड़ी मिली। राह चलते लोगों ने मासूम को उठाया और सड़क के किनारे बैठाया। मासूम बदहवास हालात में थी। पूछताछ में उसने बताया कि एक अंकल ने उसको जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में तेंदुआ की दहशत, देर रात सड़क पर घूमता सीसीटीवी में कैद


मासूम के परिजन भी मौके के पर पहुंचे और उसको लेकर थाने पहुंचे। थाने में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने थाने में आरोपी के जल्द पकड़े जाने को लेकर हंगामा किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का संगाल रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग