मेरठ। मेरठ (Meerut) समेत वेस्ट यूपी (West UP) के जनपदों में गर्मी ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। नौतपा (Nautapa) के दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बढ़े तापमान से लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। हालांकि लॉकडाउन (Lockdown) के कारण सड़कों पर आवाजाही नहीं है। इसके बावजूद लोग घरों के भीतर भी बेहाल रहे। मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में 26 मई को तापमान का 10 साल पुराना रिकार्ड टूटा है। दस साल पहले इसी तिथि को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान बढ़कर 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है। उसके बाद 29 व 30 मई को आंधी (Thunderstorm) और बारिश (Rain) की संभावना है। फिर तापमान में कमी आएगी।