
मेरठ। आर्इपीएल मैचों को लेकर जैसे-जैसे क्रिकेट प्रेमियों में खुमार बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे सट्टे बाजार में सटोरियों की संख्या भी बढ़ रही है। यह खुलासा मेरठ पुलिस ने किया है। मेरठ की क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आर्इपीएल मैचों पर ऊपर लगाए जा रहे सट्टे का अवैध कारोबार का पर्दाफाश कर दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इनसे छह मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा यह लोग शहर भर के करीब 100 सट्टेबाजों को आर्इपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे थे।
रजिस्टर आैर पेमेंट की डिटेल पकड़ी
बकायदा इन सट्टेबाजों के पास से रजिस्टर और पेमेंट की डिटेल्स भी बरामद हुई है। 100 से ज्यादा रईस सट्टेबाजों का लेखा-जोखा पुलिस ने बरामद कर लिया है। आर्इपीएल जैसे हाई प्रोफाइल मैचों में सट्टेबाजी होती कैसे है, इसका भी खुलासा हुआ है। दरअसल, इन हाई प्रोफाइल सट्टेबाजों का सरगना दिल्ली में है। जहां पर मैच के टेलीकास्ट होने से पहले की चीजें फोन पर चलती रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर सट्टा खिलाने वाले यह लोग मोटा मुनाफा कमाते हैं।
मैच की हर गेंद का भाव
एक फोन केवल दिल्ली से हॉटलाइन की तरह इस्तेमाल किया जाता है। जो हमेशा कनेक्ट रहता है और मैच की हर गेंद के सट्टे का भाव बताता रहता है। उसी के आधार पर सट्टेबाज यानी फंटरों को भाव बताया जाता है। मेरठ पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने यह पूरा खेल बिगाड़ दिया है। मेरठ में कई जगह पर हाई प्रोफाइल तरीके से आर्इपीएल मैच दिखाए जाते हैं और उस पर सट्टेबाजी की जाती है। कई जगह पुलिस का संरक्षण भी इन लोगों को प्राप्त है, लेकिन अब क्राइम ब्रांच इस पूरे खेल का भंडाफोड़ करने में लग गई है।
Published on:
6 May 2018, 9:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.