30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 साल की वृद्धा के साथ बलात्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

23 साल के एक शख्स ने 100 साल की महिला के साथ बलात्कार किया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 30 Oct 2017, 6:39 PM IST

100 years old woman died after raped

मेरठ। जानी थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है नशे की हालत में एक शख्स ने 100 साल की वृद्धा के साथ न केवल घिनौना काम किया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। वृद्धा पर इतना अत्याचार हुआ कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह है पूरा मामला...

घटना रविवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित वृद्धा काफी समय से अपने भाई के गांव में ही रह रही थी। रविवार रात करीब 11 बजे वो बरामदे पर सो रही थी। तभी गांव के ही रहने वाला 23 साल का अंकित पूनिया नशे में धुत वहां पहुंच गया और उसका रेप कर दिया। जब वृद्धा ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। वहीं, वृद्धा की चीखने की आवाज सुनकर उसका नाती और पुत्रवधु भी वहां पहुंच गईं। लेकिन, अंकित ने उन्हें भी धमकाया और मारपीट की। घटना की खबर पूरे गांव में सननसी की तरह फैल गई। लोगों ने तुंरत अंकित को पकड़ लिया। उसके बाद पहले उसकी धुनाई की गई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर, गंभीर हालत में वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। इधर, पीड़ित परिवार ने अंकित के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ धारा 376, 456 आईपीसी और एससीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि, वृद्धा की मौत के बाद आरोपी अंकित के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 302 आईपीसी भी अंकित की गई है। इधर, घटना से गांव का हर शख्स सकते में है। गांव में लोग है कि ऐसे दरिंदे को फांसी पर लटकाना देना चाहिए। वहीं, आरोपी अंकित ने स्वयं को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि उसने यह घिनौनी हरकत नहीं की है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश