
मेरठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय विवाह समारोह में 178 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें से कुछ जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज से जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। इनके अलावा जो ईसाई जोड़े थे उनका विवाह कराया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह मंडप में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों की मौजदूगी में 178 जोड़ों को विवाह कराया गया। योजना के तहत अब शासन ने 35 हजार रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया है। इसके तहत 35 हजार रुपये का नकद चेक दूल्हा-दुल्हन को दिया गया। बाकी दस हजार रुपये और दुल्हन-दूल्हे को वस्त्र, बर्तन, गहनों पर खर्च किए गए।
इसके अलावा बचे छह हजार रुपये कार्यक्रम की व्यवस्था पर खर्च हुए। इसमें बाराती-घरातियों के खाने-पीने की व्यवस्था आदि रही। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए जनपद से 178 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया था। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि आज मेरठ के सभी ब्लॉक और तहसील स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 178 जोड़ों को आज वैवाहिक बंधन में बांधा गया है।
Published on:
28 Aug 2019, 9:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.