15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार्मिक स्थल पर शराब पार्टी को लेकर भिड़ गए दो पक्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे

Highlights मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में शर्मा नगर का मामला एक पक्ष पर महिलाओं से दुव्र्यवहार करने का आरोप देर रात दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर किया हंगामा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Mar 2020, 12:23 PM IST

meerut

मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के शर्मा नगर में धार्मिक स्थल पर शराब पार्टी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद थाने में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। वाल्मीकि पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया तो सरदार पक्ष ने पगड़ी खुलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों ओर सेे जमकर चले लाठी-डंडे भी चले। जिसमें सनी नाम के युवक की आंख पर गंभीर चोट आई। मारपीट में कई महिलाएं भी घायल हुई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Swine Flu और Coronavirus के खौफ से मास्क की बढ़ी डिमांड, स्टॉक कम होने पर इतनी कीमत में खरीद रहे लोग

मामला सिविल लाइन क्षेत्र के शर्मा नगर का है। शर्मा नगर कॉलोनी के एक धर्मस्थल में कुछ स्थानीय युवक पार्टी कर रहे थे। एक पक्ष ने इस बात का विरोध किया। इसी बात को लेकर बुधवार देर रात उनकी युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट हो गई। इस दौरान सोनू की बहन सोनिया ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने घर पर हमला किया और महिलाओं से दुव्र्यवहार करके अंदर तोडफ़ोड़ की गई और एक किशोरी को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में टकराव और पथराव हुआ।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने कहा- सरकार कोई भी रही हो, हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने हमेशा अमन से रहना पसंद किया

सूचना पर पुलिस टीम दौड़ी और किसी तरह से मामला शांत कराया। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की। इसके बाद थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने शिकायत पर तीन आरोपियों सुरजीत, मोनू और प्रथम को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां पर दोनों पक्ष की महिलाओं ने हंगामा कर दिया और नारेबाजी की। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि मामला दो पक्षों में मारपीट का था। दोनों पक्षों से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाने में दोनों पक्षों ने लिखित में एक-दूसरे से समझौता कर माफी मांगी है।