4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष, बाजार में मच गई भगदड़, देखें वीडियो

Highlights दर्जनों युवकों ने सरेबाजार जमकर मचाया उत्पात दुकानों पर पथराव से काफी सामान क्षतिग्रस्त पुलिस ने एक दर्जन युवकों को लिया हिरासत में  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Oct 2019, 10:23 AM IST

meerut

मेरठ। थाना लालकुर्ती स्थित पैंठ बाजार में दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एक दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः Diwali 2019: इस दीवाली से घर में झाड़ू इस समय पर लगानी शुरू कीजिए, लक्ष्मी जी की बरसेगी कृपा

पैंठ बाजार में गांधी खादी भंडार नाम से अब्दुल कादिर की दुकान है। शाम के समय कादिर का लड़का दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी दुकान पर खालिद नामक युवक आया और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पर दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने शुरू हो गए। बीच बाजार ईंट-पत्थर चलते देख बाजार में भगदड़ मच गई। बाजार में खरीदारी करने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना थाना पुुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में एटीएस ने संदिग्ध आतंकी दबोचा, पाकिस्तान में लंबी बातें करता था रोजाना

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचे अब्दुल कादिर ने बताया कि हाजी फुरकान ने अपने साथी सोनू, शाहिद, सरफराज, नौशाद के साथ मिलकर उसकी दुकान पर हमला किया। उन्होंने अपने लड़के को घर भेज दिया। लेकिन हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुकान के आगे क्राकरी लगाने वालों की दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बचाव में बाजार के अन्य लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश