Kidnap in Meerut मामला थाना दौराला क्षेत्र का है। जहां पर 25 साल की एक महिला ने अपने 15 साल के प्रेमी को अगवा कर लिया है। 15 साल के किशोर के परिजनों ने महिला पर अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं अपहत किशोर के मोबाइल की लोकेशन परतापुर क्षेत्र में मिल रही है। जबकि महिला का मोबाइल बंद आ रहा है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस अपहत किशोर की तलाश कर रही है। बार बार मोबाइल बंद हो जाने के बाद लोकेशन का ठीक तरह से पता नहीं चल पा रहा है।