30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बिस्कुट देकर लूट लिया 40 लाख रुपये का सोना, पुलिस भी सुनकर रह गई दंग

खास बातें आगरा से सोना लेकर मेरठ के लिए चला था कारीगर बस में कुछ लोगों ने बातचीत के बाद खिलाए थे बिस्कुट परिजनों ने बस अड्डे पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Aug 2019, 3:46 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ में सोने का प्रतिदिन करोड़ों का कारोबार होता है। मेरठ के व्यापारी और कारीगर प्रदेश और दूसरे राज्यों में भी सोने का व्यापार करने के लिए जाया करते हैं। आगरा में मेरठ के बने स्वर्ण आभूषणों की बहुत डिमांड है। मेरठ के सोने के कारीगर आगरा से सोना लाते हैं और उसके बाद मेरठ में उनके आभूषण बनाते हैं और उनको आगरा व्यापारी को देकर आते हैं। मेरठ के स्वर्ण आभूषण कारीगर से आगरा और दिल्ली के बीच वाल्वो बस में पारले जी के बिस्कुट खिलाकर 40 लाख रुपये का सोना लूट लिया। कारीगर को जब होश आया तो उसका सब कुछ लुट चुका था। नर्सिग होम में भर्ती कारीगर को अभी पूरी तरह से होश नहीं आया है।

यह भी पढ़ेंः #Independence Day 2019: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगी ये महिलाएं और कश्मीरी भाइयों से लेंगी वचन

कारीगर के पास था 1.2 किलोग्राम सोना

मेरठ के थाना कोतवाली के पेड़ामल बाजार में स्वर्ण आभूषण कारीगर रंजीत बेरा आगरा गया था। वहां से वह मेरठ के लिए चला। उस समय उसके पास एक किग्रा दो सौ ग्राम सोना था। वह आगरा से मेरठ के लिए वाल्वो बस में बैठा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके आसपास भी कई लोग बैठे हुए थे। जिन्होंने रंजीत से बातचीत शुरू की और फिर उसको पारले जी के दो बिस्कुट खाने के लिए दिए। बिस्कुट खाने के बाद उसको होश नहीं रहा। वह पूरी तरह से बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ेंः पिता की हरकतों से इतनी परेशान हुई बच्ची कि पहुंच गई रेलवे ट्रैक पर, फिर यह हुआ

परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया

मेरठ सोहराबगेट बस अड्डा पहुंचने के बाद कारीगर को बस के कंडक्टर ने जगाया। थोड़ा होश में आने पर उन्होंने अपने घर फोन कर तबीयत खराब बताई। इस पर उनको लेेने के लिए परिजन बस अड्डे पहुंचे और उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद पूरी घटना व्यापारियों और मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद को बताई। सोने की लूट से व्यापारियों में सनसनी मची हुई है। एसपी सिटी एएन सिंह ने बताया कि मामला आगरा से अलीगढ़ के बीच का है। इसके लिए आगरा और अलीगढ पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश