8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की ‘मन की बात’ ने भाजपाइयों में भरा जोश तो किया ये फैसला, देखें वीडियो

सीसीएस विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में 50वीं 'मन की बात' का लाइव शो  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Nov 2018, 8:05 PM IST

meerut

'मोदी की मन' की बात ने भाजपाइयों में भरा जोश तो किया ये फैसला, देखें वीडियो

मेरठ। रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 50 वीं मन की बात का लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान मेरठ की सभी विधानसभा से जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताते चलें कि पूरे देश भर में 40 विधानसभा केंद्रों पर यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें मेरठ दक्षिण विधानसभा को भी चुना गया। मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल कार्यक्रम संयोजन रहे। जबकि कार्यक्रम का संयोजक अजय गुप्ता ने किया। 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ के भाजपाइयों में जोश भर दिया।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking: सेना में भर्ती के नाम पर रिटायर्ड लांस नायक चला रहा था गिरोह, एसटीएफ ने किया भंडाफोड़

प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में ये कहा

'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने आम भारतीय जनमानस से जुड़ाव होने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से इस कार्यक्रम में कोई भी राजनीतिक विषय अथवा संदेश ना देने की बात कही। उन्होंने एक श्रोता के प्रश्न पर यह बात भी कही की आकाशवाणी की जो पहुंच है, वह आम जनमानस तक की है। इस अवसर पर उन्होंने कल यानी 26 नवंबर को संविधान दिवस को भी मनाने की बात भाजपाइयों और देश की जनता से कही। उन्होंने गुरु नानक देव जी को याद करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में 550 वीं जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, जय करण गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, अरुण वशिष्ठ, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, उपाध्यक्ष पीयूष शास्त्री, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा कौशिक, नीता गुप्ता, राकेश सिरोही, लोकसभा के मीडिया प्रभारी आलोक सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः उत्तर भारत की यह जेल बन गर्इ नंबर वन, स्वच्छता के लिए यहां उठाए गए ये कदम

भाजपाइयों ने किया अनुसरण

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मेरठ के भाजपाइयों ने प्रण लिया वे लोगों के बीच जाएंगे और भाजपा सरकार की नीतियों के अलावा भाजपा सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच प्रचारित करेंगे। योजनाओं से समाज के किस तबके को कितना लाभ मिला है इसकी भी जानकारी लोगों के बीच जाकर देंगे।