8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस फिल्म अभिनेत्री ने दावा किया- 2019 में भी एेसी ही जीत दोहराएगी कांग्रेस, भाजपा का हो जाएगा सूपड़ा साफ, देखें वीडियो

पांच राज्यों के परिणाम आने के बाद से सड़कों पर हैं कांग्रेसी, मना रहे जश्न  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Dec 2018, 1:39 PM IST

meerut

इस अभिनेत्री ने दावा किया- 2019 में भी एेसी ही जीत दोहराएगी कांग्रेस, भाजपा का हो जाएगा सूपड़ा साफ, देखें वीडियो

मेरठ। पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। मंगलवार से बुधवार तक कांग्रेसी कार्यकर्ता जश्न मनाते दिख रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताआें में एेसा जश्न अर्से बाद दिखा है। वहीं पिछले लोक सभा चुनाव में मेरठ से कांग्रेस की उम्मीदवार रही व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव आैर फिल्म अभिने़त्री नगमा ने कहा है कि पांचों विधान सभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है। विधान सभा में मिले जनादेश ने कांग्रेस को 2019 में भी एेसी ही जीत का संदेश दिया है। अब जिस तरह विधान सभा चुनाव जीते हैं, उसी तरह 2019 में भी लोक सभा चुनाव जीतेंगे।

यह भी पढ़ेंः कैराना के बाद भरतपुर में जीत से रालोद में भर गया जोश, जयंत चौधरी ने भाजपा के लिए कही ये बड़ी बातें

यह भी पढ़ेंः चंद्र ग्रहण के योग से पांच राज्यों केे चुनाव परिणाम में हाे सकता है बड़ा उलटफेर, शाम की तस्वीर सुबह से होगी जुदा

चौथे स्थान पर रही थी नगमा

लोक सभा चुनाव 2014 में मेरठ-हापुड़ सीट पर कांग्रेस ने नगमा को उम्मीदवार बनाया था। तब से आज तक वह मेरठ से जुड़ी हुर्इ हैं आैर यहां आने आैर लोगों से मिलने का कोर्इ मौका नहीं चूकती। पिछले लोक सभा चुनाव में वह वोट हासिल करने के मामले में चौथे स्थान पर रही थी। भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल को 532981, बसपा के शाहिद अखलाक को 300655, सपा के शाहिद मंजूर को 211759 आैर कांग्रेस की नगमा को 42911 वोट हासिल हुए थे। नगमा ने हारने के बावजूद मेरठ से अपना जुड़ाव कायम रखा है। अगले लोक सभा चुनाव में उन्हें मेरठ सीट से कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।

2019 में भी जीतेगी कांग्रेस

मंगलवार को पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नगमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताआें को बधार्इ देते हुए कहा कि वे लोक सभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। विधान सभा चुनाव में मिले जनादेश ने पार्टी को अगले लोक सभा चुनाव में भी जीत का संदेश दे दिया है। हम आज विधान सभा चुनाव जीते हैं तो लोक सभा चुनाव भी जीतेंगे। भाजपा का लोक सभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा, इसलिए इस संदेश से प्रेरित होकर अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करें आैर जीत के लिए जुट जाएं।