2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी में र्इद आैर कांवड़ यात्रा पर खतरे को लेकर एडीजी ने दिए हैं ये कड़े आदेश

समीक्षा बैठक में एडीजी ने जोन के सभी कप्तानों को दिए ये निर्देश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 1:15 PM IST

meerut

वेस्ट यूपी में र्इद आैर कांवड़ यात्रा पर खतरे को लेकर एडीजी ने दिए हैं ये कड़े आदेश

मेरठ। पश्चिम उप्र में बनते-बिगड़ते हालातों को देखते हुए पुलिस भी काफी मुस्तैद और सतर्क हो गई है। खुफिया सूत्रों की मानें तो कुछ अराजक तत्व इस क्षेत्र की आबोहवा खराब करने में लगे हुए हैं। ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया में वाट्स एेप पर आपत्तिजनक पोस्टों को लेकर पुलिस कार्रवाई से ऐसी पोस्टों पर कुछ हद तक रोक लगी है, लेकिन खुफिया जानकारी के अनुसार ईद और कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल को खराब किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः आपके जीवन में ये मछलियां हैं बहुत जरूरी, इन्हें घर में रखने के रहस्य जानेंगे, तो रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ेंः कैराना के परिणाम के बाद भाजपा के इस गढ़ में भी मंडराने लगा है यह खतरा

कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली

इसको लेकर एडीजी प्रशान्त कुमार ने जोन की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी एसएसपी और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहें और माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ईद और शिवरात्रि के मौके पर विशेष सर्तकता बरतने की जरूरत हैं। सोशल मीडिया, वाटस एेप, फेसबुक पर किसी तरह की कोई आपत्तिजनक पोस्ट आने पर तुरंत इस पर कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ेंः देश में एेसा शाही र्इदगाह दूसरा नहीं, इसके इतिहास पर नजर डालेंगे तो दंग रह जाएंगे

यह भी पढ़ेंः दवा व्यापारी ने किया लूट का विरोध तो बदमाशों ने दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम

नाकाम थानेदारों को हटाएं

उन्होंने क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि अपराधों पर हर हाल में रोक लगाई जाए। जिन थानेदारों के क्षेत्र में अपराध हो रहे हैं और वे इनको रोकने में नाकाम हो रहे हैं ऐसे थानेदार को थाने में रखने से कोई फायदा नहीं है। अब थानों में वहीं थानेदार होगा जो अपराध रोकने में सक्षम होगा। उन्होंने आरक्षी भर्ती परीक्षा को भी पारदर्शितापूर्वक सम्पन्न कराने पर जोर दिया।

र्इद पर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

इस दौरान एडीजी प्रशांत कुमार ने ईद पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें और ऐसी जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। एडीजी ने जोनल कार्यालय में अपराध एवं कानून व्यवस्था के साथ ही आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में आईजी रामकुमार के अलावा जोन के सभी कप्तान, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एसपी ट्रैफिक के अलावा सीओ भी शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश