मेरठ। गंगानगर के ललसाना गांव के जंगल में सात दिन पहले जिस युवक का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव उसकी गाड़ी समेत जला दिया गया था, उस युवक की प्रेमिका ने अपने पिता आैर भाइयों के खिलाफ एेसा कदम उठाया है कि पुलिस समेत सभी लोगों के होश उड़े हुए हैं। दरअसल, इस मृतक युवक की प्रेमिका ने अपने परिजनों को सजा दिलाने के लिए प्रेमी के घरवालों का साथ देने का वादा किया है। इस मामले में उसका पिता व एक भार्इ गिरफ्तार हो चुका है, जबकि एक भार्इ व एक चचेरा भार्इ फरार चल रहे हैं। पुलिस ने युवती को मृतक की मां व बहन की सुपुर्दगी में दे दी है। युवती फरार अपने भाइयों से जान का खतरा बता रही है, क्योंकि उसने अपने पिता व भाइयों के खिलाफ कार्रवार्इ कराने की ठान रखी है।