8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर बवाल के बाद गोतस्करों के खिलाफ इस जिले में शुरू हुआ बड़ा अभियान, गोकशी पर पूरा परिवार जाएगा जेल

गोकशी करने वालों पर पुलिस रखेगी निगाह, गांव के चौकीदार आैर ग्राम प्रधानों को भी जिम्मेदारी मिली  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Dec 2018, 10:23 AM IST

meerut

बुलंदशहर बवाल के बाद गोतस्करों के खिलाफ इस जिले में शुरू हुआ बड़ा अभियान, अब पूरे परिवार को झेलनी पड़ेगी दुश्वारियां

मेरठ। बुलंदशहर में गाेकशी के कारण हुए बवाल के बाद पुलिस ने गोतस्करों आैर गोकशी को लेकर नया अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अब इस अभियान के अंतर्गत गोतस्करों पर एेसी निगाह रखेगी, जो पिछले दस साल से नहीं रखी गर्इ थी। जनपद में पुलिस ने गोतस्कारों का सत्यापन शुरू किया है। पिछले दस साल में दर्ज गोवध अधिनियम के अंतर्गत जितने भी मामले दर्ज हुए हैं, उनका सत्यापन कराया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि गोकशी की घटना के बाद आरोपी ही नहीं पूरे परिवार को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः दलितों ने अब मोदी और योगी सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप, भाजपा के मिशन 2019 पर पड़ सकता है बुरा असर, देखें वीडियाे

यह भी पढ़ेंः सपा के इस बड़े नेता ने कहा कि भाजपा के सफाए की शुरुआत अखिलेश ने करार्इ, साथ ही लोक सभा चुनाव के लिए दी ये सलाह, देखें वीडियो

गिरफ्तारी के लिए दस दिन का समय

पुलिस के अभियान में पिछले दस साल में दर्ज मुकदमों के बाद आरोपियों का सत्यापन शुरू किया गया है। इनमें गोतस्करी व गाेकशी के आरोपियों के बारे में सारी जानकारी जुटायी जाएगी। जैसे- जेल से छूटने पर वह कहां है आैर क्या काम कर रहा है या फिर इन मुकदमों में जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुर्इ, वे कहां हैं। इन्हें पकड़ने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। गोतस्करी करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आैर रासुका के अंतर्गत कार्रवार्इ भी की जाएगी। मीट-मांस घर में छिपाने, बेचने आैर गोकशी करने पर गोतस्कर ही नहीं उसके पूरे परिवार को जेल भेजने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसके लिए गांव के चौकीदार पुलिस को जानकारी देंगे। घटना होने पर चौकीदार के खिलाफ भी कार्रवार्इ होगी। समय-समय पर सीआे, इंस्पेक्टर भी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करेंगे। एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि पिछले दस साल के गोवध अधिनियम में दर्ज मुकदमों का सत्यापन कराया जा रहा है, कोर्इ गड़बड़ी मिलने पर कार्रवार्इ की जाएगी।