समाज के बंधन तोड़कर गैर बिरादरी में प्रेम विवाह करने वाली युवती के परिजन अब दंपति की जान के दुश्मन बन गए हैं। कुछ दिन पूर्व युवती अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय आई थी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उसके बाद फिर उसे अपनों ने धमकी दी ओर कहा कि अब वह उसे कहीं दिखी तो सीधा मौत के घाट उतार देंगे। इसके बाद से वह दहशत में है और घर से बाहर भी नहीं निकल रही। शुक्रवार को कप्तान कार्यालय पहुंचे युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई तो कप्तान ने आनन-फानन में युगल को पुलिस जीप से मेडिकल थाने भेजते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए। युवती जूही ने कप्तान को बताया कि बताया कि उसके प्रेम संबंध मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी अन्नू से थे, लेकिन अन्नु कुमार उर्फ अजय के दूसरी बिरादरी से होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं है। जिसके चलते युगल ने परिजनों को बिना बताए बीते वर्ष कोर्ट मैरिज कर ली।