31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश हुए खाकी की गोली का शिकार
Play video

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश हुए खाकी की गोली का शिकार

तीनों बदमाश दे चुके थे दर्जनों घटनाआें को अंजाम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Mar 2019, 10:29 PM IST

मेरठ। परतापुर थाना पुलिस टीम की बदमाशाें से मुठभेड़ के दौरान अपाचे बाइक पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। परतापुर थाना इंचार्ज जनपद मेरठ इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर की टीम की देर रात घाट गांव के जंगल में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे सफेद अपाचे बाइक सवार बदमाशाें से मुठभेड़ हो गई। जिसमें गौतम पुत्र सुंदर निवासी बड़ा हसनपुर को मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगी। वहीं बाइक सवार दो बदमाश विकास निवास माधवपुरम जितेंद्र निवासी हस्तिनापुर को पुलिस ने एक पिस्टल 32 बोर और दो तमंचा 315 बोर सहित भारी मात्रा मे कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से एक लूट की अपाचे बाइक भी बरामद की गई है जिससे यह तीनो बदमाश लूट की गम्भीर घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। बदमाशों के पास से एक लूटा गया सैमसंग मोबाइल और होली के दिन महिला से गोली मार कर लूटी गई सोने की चेन भी बरामद की गई है। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने अपनी घटना को कबूल करते हुए बताया कि वह अब तक दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश