1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैर में गोली लगने के बाद बदमाश बोला- अब मत मारना नहीं तो मर जाऊंंगा, देखें वीडियो

पुलिस ने बाइक पर आते दो लोगों को रोका तो उसके बाद हुर्इ मुठभेड़  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Jan 2019, 3:22 PM IST

meerut

पैर में गोली लगने के बाद बदमाश बोला- अब नहीं मारना नहीं तो मर जाऊंंगा, देखें वीडियो

मेरठ। साल 2019 की शुरूआत से ही मेरठ पुलिस अपनी फुल फार्म में है। जनवरी में ही पुलिस छह से अधिक बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपना शिकार बना चुकी है। बृहस्पतिवार की शाम इंचौली पुलिस ने शांत पड़े मुठभेड़ों के दौर को ओपन करते हुए एक 10 हजारी शातिर को पैर में गोली मार कर पकड़ लिया। आरोपी के पास से तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ेंः फ्लैट में युवक-युवती मिले इस हालत में, आसपास के लोगों समेत पुलिस भी रह गर्इ दंग, देखें वीडियो

एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार इंचौली पुलिस ने भगवानपुर रोड पर एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवकों ने बाइक की स्पीड तेज कर दी। जिस पर पुलिस ने एक बदमाश को टार्गेट करते हुए उसको पैर में गोली मार दी। गोली लगने से बदमाश बाइक से नीचे गिर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा अब गोली मत चलाना वरना मैं मर जाऊंगा। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल युवक को दबोच लिया। घायल युवक से पूछताछ में पता चला कि वह शातिर बदमाश है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कंबर पुत्र नजीर निवासी महलका थाना फलावदा बताया।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: आतंकी कनेक्शन को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर ये हुई सुरक्षा की तैयारी

एसपी देहात बताया कि कंबर शातिर किस्म का लुटेरा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ने वर्ष 2017 में लावड़ में एक डकैती डाली थी। डकैती डालने के बाद सही कंबर फरार चल रहा था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर फरार हो जाता था। इसके अलावा वह अन्य कई मामलों में भी वांछित चल रहा था। आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था। एसपी देहात बताया कि फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से अन्य जानकारियां प्राप्त की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश