4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती से दुष्कर्म के 24 घंटे बाद पंचायत ने आरोपी से कराया निकाह

Highlights मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सनसनीखेज मामला एक दिन पहले ही तमंचे के बल पर किया था दुष्कर्म मोहल्ले में दोनों पक्षों में हुई पंचायत में लिया गया निर्णय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Oct 2019, 12:47 PM IST

meerut

funcition

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है कि जिसकी चारों ओर चर्चा है। घर में युवती को अकेले पाकर एक युवक ने तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने में इस मामले को लेकर तहरीर भी दी थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों के साथ दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। इसमें दोनों का निकाह कराने का निर्णय लिया गया और फिर निकाह करा भी दिया गया।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: जहरीली हवा होने से होने लगी घुटन, जारी हुआ अलर्ट

लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कालोनी में घर के परिजन जब काम के लिए निकल जाते थे तो युवती अकेली रह जाती थी। शुक्रवार को युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन युवक की मां ने उसे छुड़ा लिया था। इस मामले में गुस्साए युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। इसके 24 घंटे बाद मोहल्ले के लोगों के साथ दोनों पक्षों के लोग बैठे और पंचायत हुई।

यह भी पढ़ेंः इस केंद्रीय मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण पर दिया जोर, कहा- इससे बनी रहेगी सामाजिक समरसता, देखें वीडियो

कई घंटों तक दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। इस दौरान दोनों का निकाह करने की बात उठी। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। इसके बाद युवक और मौलवी को भी वहां बुलवा लिया गया। मौलवी ने दोनों का वहीं पर निकाह करवा दिया। इंस्पेक्टर नजीर अली खान का कहना है कि लड़की बालिग है। दोनों पक्षों की रजामंदी से उनका निकाह कराया गया है। उनमें किसी बात को लेकर विवाद था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश