31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार को मिले जोरदार झटके पर बसपा नेता जोश में, कह दी ये बड़ी बात

पार्टी नेताआें आैर कार्यकर्ताआें ने मिठार्इ बांटकर जश्न मनाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 1:11 PM IST

meerut

योगी सरकार को मिले जोरदार झटके पर बसपा नेता जोश में, कह दी ये बड़ी बात

मेरठ। बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर हार्इकोर्ट द्वारा रासुका हटाने के आदेश के बाद बसपा नेता जोश में हैं। इस आदेश से योगी सरकार को जोरदार झटका मिला है। बसपा नेताआें ने दो अप्रैल से अब तक वैसे तो योगी सरकार के खिलाफ काफी बार बयान दिए हैं, लेकिन जैसे ही हार्इकोर्ट का फैसला योगेश वर्मा के हक में आया तो उन्होंने योगी सरकार को आड़े हाथों ले लिया। हार्इकोर्ट का आदेश आते ही बसपा नेताआें व कार्यकर्ताआें ने मिठार्इ बांटी आैर जमकर जश्न मनाया।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार को लगा बड़ा झटका, मायावती के करीबी इस पूर्व विधायक पर लगी रासुका हटी

भाजपा को साजिश का जवाब मिला

बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी व मेयर सुनीता वर्मा ने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था पूरा भरोसा था। इन निर्णय से विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी। यह हमारी आैर जनता की जीत है। बसपा के जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान ने कहा कि यह सच्चार्इ की जीत है। भाजपा की नाइंसाफी पर अदालत ने इंसाफ किया है। बसपा कार्यकर्ता इससे जोश में हैं आैर अगले चुनाव के लिए उनमें यह जोश दिखार्इ देगा। रालोद के प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि भाजपा की साजिश को कोर्ट ने जवाब दे दिया है। भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए।

यह भी देखेंः पत्रिका एक्सक्लूसिव : मायावती के खास और पूर्व DGP ब्रजलाल ने SC-ST Act पर दिया बड़ा बयान

यह था मामला

दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के संशोधन से नाराज दलित समोज के लोगों ने भारत बंद का आह्वान किया था। मेरठ में इस दौरान काफी उपद्रव हुआ था। जिला व पुलिस प्रशासन ने बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को आरोपी बताते हुए 13 मुकदमे दर्ज कराए थे आैर जेल में डाल दिया था। डीएम अनिल ढींगरा ने योगेश पर रासुका लगाने की संस्तुति की थी, जिसे शासन ने स्वीकार करते हुए इस पर मुहर लगा दी थी। रासुका के खिलाफ योगेश वर्मा ने हार्इकोर्ट में अपील की थी। जिस पर हार्इकोर्ट ने योगेश पर लगार्इ गर्इ रासुका रद करने का आदेश दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश