1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: एक सांप को मारा तो निकले दो-तीन, उनको भी मार डाला तो फिर जो हुआ, उससे कांप गई सबकी रूह

जब किया ये काम तब छूटा पीछा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 May 2018, 5:44 PM IST

snake

मेरठ। घर में सांप निकलना आम बात है, लेकिन इस बार हम आपको जो नजारा दिखाने और बता ने जा रहे हैं उसे सुनकर हो सकता है आप भी दंग रह जाएं। दरअसल जिले के मवाना थाना क्षेत्र में सांपों का अजब-गजब नजारा देखने को मिला, जहां एक मकान में सफाई करते समय मकान मालिक को एक सांप को मारना भारी पड़ गया। सांप के मरने के बाद एक जगह से ही लगातार सैकड़ों सांप निकलने शुरू हो गए। देखते ही देखते वहां लगभग 400 से ऊपर सांप निकल आए।

देखें इस वीडियो में- एक सांप को मारने के बाद का नजारा

मोहल्लेवासियों और मकान मालिकों ने सांप मार दिए, लेकिन अभी भी उस जगह से सांप निकलने बंद नहीं हुए थे। यह नजारा देखते हुए मोहल्ले में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया। वहीं आनन-फानन में मोहल्लेवासियों ने एक मौलाना को बुलाकर किसी तरह वहां चिनाई करा कर उस छेद को सीमेंट से बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें-कैराना उपचुनाव: देखिये कैसे पड़ेंगे वोट और कैसे EVM से निकलेगी पर्ची, बता रहे हैं सहारनपुर डीएम

सांप तो निकलने बंद हो गए लेकिन अभी भी पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। आइए यह घटना किस प्रकार हुई आपको बताते हैं। दरअसल 2 दिन पहले मकान मालिक ने अपने नल पर बड़े सांप को मार दिया था। उसके बाद दो तीन सांप फिर दिखाई दिए उन्होंने उनको भी मार दिया।

यह भी पढ़ें-बड़ी खुशखबरी: शुरू होने जा रही है मेट्रो की यह लाइन, अब गुरुग्राम जाने में लगेंगे मात्र 50 मिनट

यह भी देखें-वुमन पावर ने चलाया हेलमेट चेकिंग अभियान

उसके बाद घर मालिक ने अपने पूरे मकान की सफाई करने का मन बनाया तो यह पूरा मामला सामने आ गया। मोहल्लेवासियों की माने तो इस घटना को वह दूसरी नजर से देख रहे हैं और बोल रहे हैं कि यह साप नहीं किसी जिन साये का मामला है। वहीं मकान मालिक से उस जगह खड़े होकर लोगों ने माफी मंगवाई तब जाकर वहां सांप निकलने बंद हुए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश