31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में बसपा नेता की हत्याः गोलियां लगने के बाद 800 मीटर दौड़ता रहा, पुलिस छिपकर बैठी रही

वारदात के समय पास में ही वाहनों की चेकिंग कर रहे थे पुलिसकर्मी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Sep 2018, 1:25 PM IST

meerut

मेरठ में बसपा नेता की हत्याः गोलियां लगने के बाद 800 मीटर दौड़ता रहा, पुलिस छिपकर बैठी रही

मेरठ। मवाना रोड पर गुरुवार की देर शाम बसपा छात्र नेता अजय उर्फ गुड्डू चौधरी की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पुलिसकर्मी टेम्पाे स्टैैंड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, जब यह वारदात हुर्इ। दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने कार से लौट रहे गांव सलारपुर से पहले मारपीट की। मारपीट में जब वह उनसे छूटकर भागा तो बदमाशों ने उस गोलियां चलार्इ। गोली लगने के बाद वह करीब 800 मीटर दौड़ा आैर वह गिर गया। बदमाश उसका पीछा करके उसके गिरने के बाद भी गोलियां चलाकर फरार हुए।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में बसपा नेता को गोलियों से भूना, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी डरकर एटीएम में जा छिपे

यह भी देखेंः मायावती के इस खास ने भाजपा सरकार पर लगाया हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप

बसपा के पूर्व विधायक का था करीबी

मेरठ कालेज की छात्र राजनीति में शामिल अजय उर्फ गुड्डू चौधरी बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा का करीबी था। गुड्डू पर कर्इ मुकदमे दर्ज थे आैर वह जेल से 15 दिन पहले ही छूटा था। मवाना रोड के टेम्पो स्टैंड के पास कार से अपने गांव लौट रहे अजय उर्फ गुड्डू चौधरी को दो बाइक पर सवार बदमाशों ने आेवरटेक करके रोका आैर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट के बाद बदमाशों की चुंगल से छूटे अजय उर्फ गुड्डू चौधरी पर उन्होंने गोलियां भी चलार्इ। गोलियों की आवाज से चेकिंग कर रहे दोनों पुलिसकर्मी पास के ही एटीएम में घुस गए। बसपा नेता गोलियां लगने के बाद करीब 800 मीटर दौड़ा आैर फिर गिर गया। बदमाशों ने वहां पहुंचकर पर भी उस पर गोलियां चलार्इ आैर फरार हो गए। बताते हैं कि आसपास के लोगों ने गुड्डू को अस्पताल में भर्ती कराया। तब पुलिस अफसर पहुंचे। लोगों में पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर बहुत आक्रोश था। मृतक के परिजनों के साथ उन्होंने पुलिस अफसरों के सामने गुस्सा भी जाहिर किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश