इस दौरान युवक की पत्नी घर में भागकर रसोई में घुस गई और भीतर से कुंडी लगा ली। घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पास आने की कोशिश की तो युवक ने उनको भी जान से मारने की धमकी दे दी। लेकिन आरोपी को किसी प्रकार काबू में करते हुए घायल युवक को कंकरखेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर सरधना ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी किसी ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी है।