मेरठ। स्याना में हुए हिंसक बवाल के बाद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में बड़ा बवाल होने से बच गया। सुबह गन्ना से भरा ट्रैक्टर-ट्राली जा रहे थे, जिसने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब उनको हटाने की कोशिश की, इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी सूझबूझ से मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। इसके बाद ग्रामीणों को उनके भरोसे ही छोड़ दिया। करीब तीन घंटे हंगामा करने के बाद ग्रामीण वापस लौटे। तब पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।