
मेरठ। थाना लाल कुर्ती मेरठ पर जम्मू एंड कश्मीर बैंक की सीढ़ी पर बदमाशों द्वारा गोदरेज के डीलर व्यापारी हर्ष गुप्ता को बैंक की सीढियो पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल करते हुए तीन लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस सनसनीखेज लूट का खुलासा 36 घंटों के भीतर कर दिया। लूट के खुलासे में एसओजी और लालकुर्ती पुलिस की भूमिका रही। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि हर्ष गुप्ता पुत्र अविनाश गुप्ता निवासी स्वामी पाड़ा थाना कोतवाली अपने घर से प्रतिदिन की तरह ही तीन लाख का कैश लेकर लालकुर्ती स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक पहुंचे थे। वे जैसे ही बैंक की सीढियां चढ़ रहे थे। उसी दौरान एक बदमाश ने पीछे से तमंचे की बट मारकर रुपयों से भरा थैला छीन लिया।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस खुलासे के लिए एसओजी मेरठ व थाना पुलिस को निर्देश दिए। जिसमे घटना के खुलासे के लिए टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद घटना से सम्बधित अपराधियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त में जैद पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी 127 प्रह्लाद नगर थाना लिसाड़ी गेट पीडित व्यापारी हर्ष गुप्ता के यहां उसकी रेकी करने के लिए नौकरी करता रहा। आरोपी जैद ने पूरे तीन साल तक वहां नौकरी की। उसके बाद जब वह पूरी तरह से व्यापारी के बारे में जान गया तो उसने नौकरी छोड़ दी।
आरोपी जैद को यह पता था की वादी कितना पैसा कब और कहां जमा करने जाता था। जिसके चलते जैद द्वारा अपने दो साथी अर्ष व दानिश के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए पहले भी कई बार प्रयास किया गया था। लेकिन जिसमें वह सफल नहीं हो पाए थे। इसके बाद गत 17 नवंबर को व्यापारी का पीछा कर जम्मू एंड कश्मीर बैंक तक पहुंचे। जहां पर उक्त बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पकड़े गए लूट के आरोपियों में मोहम्मद जैद पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी 127 प्रह्लाद नगर थाना लिसाड़ी गेट,दानिश पुत्र इजराइल निवासी सराय वाली मस्जिद कांच का पुल गोदाम वाली गली ढवाई नगर,अर्ष पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी सराय वाली मस्जिद कांच का पुल गोदाम वाली गली ढवाई नगर थाना लिसाड़ी गेट हैं। एएसपी ने बताया कि इन आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास भी है।
Published on:
20 Nov 2021 02:21 pm
