
मेरठ. मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में करीब 15 दिन पहले वीरपाल सिंह के पांच वर्षीय बेटे भानू प्रताप तोमर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव उसके ताऊ नरेश के घेर में भूसे के कमरे में मिला था। जिसके बाद परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मासूम की मौत से परिवार सदमें में था। इसके साथ ही पुलिस द्वारा भी मामले की जांच की जा रही थी। जिसके चलते पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मासूम की ताई ने तंत्र-मंत्र कि क्रिया कर बच्चे की बलि दी थी।
इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में महिला के बेटे को भी शामिल होना बताया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों पर कार्रवाई कर हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे जन्म लेते ही मर जाते थे। तांत्रिक ने बालक की बलि देने की बात महिला को सलाह दी। तंत्र-मंत्र के चलते महिला ने अपने बेटे संग मिलकर परिवार के मासूम भानू प्रताप को मार डाला। हत्या अपने घर में की और फिर शव को घेर में भूसे के कमरे में दबा दिया था।
दोनों आरोपियों ने की जा रही पूछताछ
वहीं इस पूरे मामले पर एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि तंत्र-मंत्र के चलते परिवार की ही एक महिला और उसके बेटे ने भानू प्रताप की हत्या की है। दोनों से पूछताछ चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण बिंदू पर जांच चल रही है, जो कि पूरा होते ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना के कोई अन्य तो शामिल नहीं है, इसकी जांच की जा रही है।
Published on:
19 Nov 2021, 1:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.