मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) में गिरावट के चलते लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। पिछले तीन दिन से घटते-बढ़ते एक्यूआई से वायु प्रदूषण में राहत नहीं मिल रही है। हवा में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज की गई है, जो स्वास्थ्य (Health) के लिए काफी घातक है। अब मौसम वैज्ञानिकों की ओर से राहत देने वाली खबर आयी है। उनका कहना है कि 24 घंटे बाद तेज हवाएं चलने से वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार आएगा और धुंध हटेगी, लेकिन इसके बाद रिकार्ड ठंड बढ़ेगी।