लोक सभा चुनाव को लेकर रालोद ने जो तैयारी की है, उसमें जयंत चौधरी की बुधवार को झिंझाना में जनसभा सम्पन्न के साथ-साथ सात व आठ फरवरी को जयंत मथुरा में कर्इ सभाएं करेंगे। रालोद सुप्रीमाे अजित सिंह 11 फरवरी को मुजफ्फरनगर के शाहपुर में, 13 फरवरी को बागपत के सिवालखास में आैर 16 फरवरी को मुजफ्फरनगर लोक सभा क्षेत्र के फलावदा में जनसभा करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री डा. राजकुमार सांगवान ने बताया कि कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गर्इ है।