2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश के खास सिपाही के नेतृत्व मेंं हुआ बिल्कुल अलग अंदाज में प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

सपाइयों ने प्रदर्शन के बाद ज्ञापन अफसरों को सौंपा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Jun 2018, 10:10 PM IST

meerut

अखिलेश के खास सिपाही के नेतृत्व मेंं हुआ बिल्कुल अलग अंदाज में प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काे लेकर प्रदेश की राजधानी में जिस तरह सियासत में गर्माहट है, उससे लेकर सपाइयों में बहुत क्राेध है। अखिलेश के खास सिपाही अतुल प्रधान के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर सपाइयों ने अलग अंदाज में प्रदर्शन किया आैर प्रदेश के राज्यपाल पर भी आरोप लगा दिए।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में र्इद आैर कांवड़ यात्रा पर खतरे को लेकर एडीजी ने दिए हैं ये कड़े आदेश

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में 25 जून के बाद आ रहा है मानसून, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

टोंटी को लेकर किया प्रदर्शन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बंगले प्रकरण अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पहले विपक्ष के आरोपों के बाद अब अखिलेश यादव ने टोंटी लेकर खुद प्रेस वार्ता कर इस मामले में नई बहस छेड़ दी है। वहीं इस मामले में सपाई लामबंद होते दिख रहे हैं। गुरुवार को मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं हाथों में टोंटी लेकर सबको बांट डाली और साथ ही गले मे टोंटी की माला डालकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः ईद के दिन 'रेस-3' से सजेंगी महिलाओं की कलाइयां

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने अपने खिलाफ लगे आरोप वापस लिए जाने के बाद कही बड़ी बात

आरएसएस की भाषा बोल रहे

सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कही बातों को दोहराया। उनका कहना था कि प्रदेश के राज्यपाल आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं, अब तक कई मामले प्रदेश सरकार के खिलाफ भी हुए हैं, लेकिन उन पर राज्यपाल ने चुप्पी साध ली। फिर चाहे वो गोरखपुर में बच्चों की मौत का मामला हो या फिर बनारस में फ्लाई ओवर के गिरने से होने वाली मौतों का मामला हो, उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन देकर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश