8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के करीबी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर पता चला, पीड़ित परिवार का गांव से पलायन

पीड़िता ने गन्ना समिति के चेयरमैन आैर उसके पिता पर लगाए आरोप, एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Dec 2018, 5:12 PM IST

meerut

अखिलेश यादव के करीबी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर पता चला, पीड़ित परिवार का गांव से प्लायन

मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी और गन्ना समिति के चेयरमैन शशांक चौधरी पर अब नबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस शर्मनाक करतूत का भंड़ाफोड़ तब हुआ जब नबालिग गर्भवती हुई और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों को जैसे ही यह जानकारी लगी घर में कोहराम मच गया। मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के चेयरमैन शशांक चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बहुत करीबी रहे हैं। वे अब भी अखिलेश यादव के संपर्क में रहते हैं। पीड़िता नबालिग ने चेयरमैन के परिवार के अन्य पुरुषों पर भी दुष्कर्म और चेयरमैन के पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः 'आॅपरेशन क्लीन' में फिर हत्थे चढ़ा गाेकशी करने वाला, लेकिन इस बार योगी की पुलिस को आ गया पसीना, देखें वीडियाे

घर पर काम करने वाली किशोरी ने लगाए आरोप

17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह चेयरमैन के घर पर काम करती है। चेयरमैन शशांक का पिता अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता था। एक दिन गन्ना समिति चेयरमैन व सपा नेता शशांक चौधरी ने तमंचे दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके भतीजे व भाई ने भी कई बार जबरन किशोरी से संबंध बनाए। चेयरमैन परिजनों ने मुंह खोलने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह चुप रही और अपने परिजनों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी। इससे वह गर्भवती हो गई। यह बात जब चेयरमैन को पता चली तो उसने धमकी देकर चुप कर दिया। एसओ परतापुर नीरज मलिक ने बताया कि किशोरी आठ माह की गर्भवती है। उसने गन्ना समिति चेयरमैन, उसके भाई व भतीजे पर दुष्कर्म तथा चेयरमैन के पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः बुरी नीयत से घर में घुसे दबंग युवकों को छात्रा ने कपड़े की थपकी से सिखाया सबक एेसा कि...

पीड़िता के परिवार ने पलायन किया

वहीं पीडित किशोरी का परिवार गांव से पलायन कर गया है। आरोप है कि चेयरमैन के परिजनों ने पीड़ित परिवार को कहीं अन्यत्र भेज दिया है। इस बारे में जब गन्ना समिति के चेयरमैन शशांक चौधरी से बात की गई तो उनका कहना था कि यह सब उनके विरोधियों की चाल है। वह अभी जेल से छूटकर बाहर आए हैं। उनका गांव के लोगों से विवाद चल रहा है।