31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन इलाकों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जारी की गर्इ चेतावनी

केंद्रीय पृथ्वी आैर विज्ञान मंत्रालय ने जारी किया है भारी बारिश को लेकर अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jun 2018, 10:20 PM IST

meerut

इन इलाकों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावनाा के साथ जारी हुआ अलर्ट

मेरठ। मेरठ में बादलों की आंखमिचौली के बीच राहत भरी खबर तो है, लेकिन अगले तीन दिन भारी बारिश से तबाही मचने की संभावना भी जतार्इ गर्इ है। केंद्रीय पृथ्वी आैर विज्ञान मंत्रालय की आेर से तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसमें खासतौर पर वेस्ट यूपी के कर्इ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गर्इ है।

यह भी पढ़ेंः 15 साल बाद बन रहा इतनी बारिश का विशेष योग, सबसे ज्यादा इनके चेहरे खिलेंगे

यह भी पढ़ेंः र्इ-रिक्शा में चल रहा था यह काम, अफसरों की टीम पहुंची तो फटी रह गर्इ इनकी आंखें

यहां हो सकती भारी बारिश

केंद्रीय पृथ्वी आैर विज्ञान मंत्रालय के लखनउ स्थित आफिस से यह अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मुख्य रूप से मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़ मुरादाबाद अमरोहा में भारी बारिश होने की संभावना जतार्इ गर्इ है। अलर्ट जारी के साथ-साथ शासन आैर प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था करने की बात भी कही गर्इ है। देश में केरल के रास्ते प्रवेश करने वाला मानसून इस बार समय से 2-3 दिन पहले 28 मई को ही आ गया था। मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक तेजी से आगे बढ़ा था और मुंबई सहित महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार वर्षा देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः योगी का यह डीएम आया एक्शन में, अफसरों का इन कारणों से रोका वेतन

यहां अभी तक कमजोर हुआ मानसून

कृषि और मौसम वैज्ञानिक डा. अशोक कुमार के अनुसार मेरठ आैर इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून कमजोर हुआ है जिस कारण यहां पर अभी कम अनुपात में बारिश हुई है। जिससे मेरठ में देश भर की अपेक्षा मानसून सीजन की कुल बारिश में व्यापक कमी आई। मानसून की स्थिति में 24-25 जून से बदलाव आया और जिसके चलते अब एक जुलाई से बारिश के तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार जून खत्म होने से पहले ही देश भर में मानसून ने दस्तक दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश