30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महागठबंधन के प्रत्याशी का ईवीएम खराब को लेकर बड़ा बयान, योगी पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर मतदान होने के बाद लगाए आरोप र्इवीएम में खराबी के बाद नाराज है गठबंधन उम्मीदवार याकूब कुरैशी कहा- अल्पसंख्यक बूथों पर ज्यादा खराब हुर्इ र्इवीएम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Apr 2019, 1:25 PM IST

meerut

महागठबंधन प्रत्याशी का ईवीएम खराब को लेकर बड़ा बयान, योगी पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ में गुरुवार को हुए मतदान के दौरान जिले में कई स्थानों पर ईवीएम की खराब की शिकायतें मिली थी। ईवीएम खराब की सबसे अधिक शिकायतें अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में बने बूथों पर आई थी। जिसको लेकर महागठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने सवाल उठाए हैं। याकूब कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक बस्तियों में बने बूथों पर ही लगी ईवीएम क्यों खराब हुई। उन्होंने कहा कि दोनों जगह यानी केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वोटर लिस्ट बिखेर दी गई है। वोटर लिस्ट से नामों को हटा दिया गया है। एक परिवार की वोटें कई बूथों पर बांट दी गई, लेकिन जब लोग वोट देने गए तो उनके नाम वोटर लिस्ट से ही गायब हो गए थे। हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि पहले भी वोट बनवाने के लिए फार्म भरे गए थे। अधिकारियों ने वोट नहीं बनने दी।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी की इस महत्वपूर्ण सीट पर चार दशक बाद वाेटिंग का रिकार्ड टूटने से भी भाजपा खतरे में

हिन्दू-मुस्लिमों को बांटने का काम किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किठौर में हुई चुनावी रैली में बजरंग बली पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महागठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि अली हमारे लिए कोई पैगम्बर नहीं है। योगी ने चुनाव में हिन्दू-मुस्लिमों को बांटने का काम किया है। वह जिस अली की बात करते हैं। वह हमारे लिए अल्लाह नहीं है। हम अल्लाह को अल्लाह मानते हैं। भाजपा के मुख्यमंत्री ने वोटों का ध्रुवीकरण किया है। उन्होंने कहा कि हमने तो जरा सा रूककर पानी पी लिया तो हम पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इस तरह की हरकतें भाजपा के नेता कर रहे हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ेंः इस अहम सीट पर मतदान के दौरान वोटरों ने की एेसी-एेसी शिकायत कि अफसर भी रह गए दंग

महागठबंधन की होगी जीत

वोट के बाद अश्वस्त नजर आए महागठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी ने कहा कि भाजपा की सरकार से लोग त्रस्त हैं। गन्ना किसान और आम किसान परेशान हैं। इस बार जीत महागठबंधन की होनी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश