2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में अलविदा जुमा की नमाज हुर्इ संगीनों के साए में

अब होगा ईद के लिए चांद के दीदार का इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jun 2018, 5:35 PM IST

meerut

यूपी के इस शहर में अलविदा जुमा की नमाज हुर्इ संगीनों के साए में

मेरठ। शहर में रोजेदारों ने अलविदा जुमा की नमाज संगीनों के साये में अदा की। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अन्य फोर्स तैनात रहा। उलेमाओं ने अलविदा रोजे की फजीलत बयां की। नमाज के बाद इमाम ने रोजेदारों को बताया कि नमाज के दौरान वे अल्लाह से रूबरू होते हैं और उसके सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। इस दौरान शहर की तमाम मस्जिदों में जबरदस्त भीड़ रही। नगर निगम की ओर से भी मुस्लिम इलाकों में सफाई के विशेष प्रबंध किए गए थे। नमाज के दौरान जिले में फोर्स तैनात रहा। ईदगाहों में सफाई अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि रमजान माह का आखिरी अशरा चल रहा हैं। आखिरी अशरा इबादत का माना जाता है। यूं तो रमजान माह इबादत का है, लेकिन आखिरी अशरे में शब-ए-कद्र की रात होने से इसकी फजीलत बढ़ जाती हैं। अलविदा जुमा भी इसी अशरे में आता है। शुक्रवार को रमजान माह का अलविदा जुमा होने के कारण सुबह से ही चहल-पहल दिखी। मस्जिदों में उलमाओं ने अलविदा जुमा पर रोशनी डाली और खुतबे में अलविदा वलविदा रमजान पर प्रकाश डाला। खुतबा सुनने के बाद नमाज हुई।

यह भी पढ़ेंः इतने साल बाद रमजान का महीना जून में पड़ रहा, इसके पीछे की सच्चार्इ जानिए

पुलिस प्रशासन रहा चाक-चौबंद

नमाज के बाद उलेमाओं ने देश व दुनिया में शांति व अमन की दुआ मांगी। लाखों हाथों ने भाईचारे व एकता बनी रहे कि दुआ अल्लाह से मांगी। अलविदा जुमा की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन भी चाक-चैबंद रहा और चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। रूट डायवर्ट होने के कारण लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में भी ईद के मद्देनजर काफी भीड़ रही। एक सप्ताह बाद ईद है। नगर निगम की ओर से ईदगाह, मस्जिदों व मुस्लिम इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ेंः आपके जीवन में ये मछलियां हैं बहुत जरूरी, इन्हें घर में रखने के रहस्य जानेंगे, तो रह जाएंगे दंग

प्रमुख चौराहों पर रही फोर्स

पुलिस प्रशासन की ओर शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि नमाज के दौरान ईदगाह और मस्जिद की ओर किसी तरह का वाहन न जाएं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करने व अफवाहें फैलाने वालों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश के निर्देश दे रखे थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश