कारोबार बढा तो पड़ने लगी दोस्ती में दरार
दोनों दोस्तों का कारोबार बढ़ा तो दोस्ती में भी दरार पड़नी शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों ने अपनी राह अलग कर ली। जून 2006 में मेरठ की थापर कॉलोनी में विश्वविद्यालय के अकाउंटेंट निर्मल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका विश्वविद्यालय प्रबंधन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद मृतक के साले तुहीन बिश्नाेई ने सदर बाजार थाने में विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हाई कोर्ट के आदेश पर 31 अक्टूबर 2007 को यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने तेजवीर सिंह, मोहम्मद इरफान, कुसुमवीर सिंह, मुकेश और कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीबीआई ने सुभारती यूनिवर्सिटी के मालिक अतुल भटनागर को भी आरोपित बनाया था। इस घटना के बाद से हरिओम आनंद ने अपने को पूरी तरह से सुभारती से अलग कर लिया। जिसके बाद आनंद अस्पताल की नींव पड़ी।