मेरठ। मेरठ। लाेगों का पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। बुलंदशहर बवाल के बाद एेसे कर्इ वाकये हो चुके हैं, जब लोगों ने पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाया है। एेसा ही एक मामला मेरठ के सिवालखास में देखने में आया। सिवालखास में भीड़ ने एक दरोगा को घेर लिया आैर उसके साथ हाथापार्इ कर दी। लोगों का कहना था कि दरोगा का व्यवहार ठीक नहीं है आैर बेवजह टिप्पणी करने के कारण उन्हें गुस्सा आ गया। हालांकि भीड़ से घिरता देख चेयरपर्सन पति ने दरोगा को भीड़ से निकालकर अपनी गाड़ी में वहां से निकाला। माना जा रहा है कि अगर एेसा नहीं होता तो यहां बड़ा बवाल हो सकता था।