रास्ते में मिलने वाले गांव और शहरों में वह महिलाओं और बच्चियों से शिक्षा और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध जैसे मुद्दों पर बात करती हैं। उन्हें विदेश राज्य मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख ने बीती शुक्रवार सुबह दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बार उनके इस सफर में पति सेना में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष सेंगर आगे आगे अपने दो बच्चों, 11 साल के बेटे और 6 साल की बेटी को लेकर कार से चलेंगे। गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ के सरधना से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक का 281 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगी।