30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: फाइव स्टार होटल से कम नहीं गिरफ्तार हुर्इ फर्जी महिला आर्इएफएस अधिकारी की कोठी, देखकर दंग रह जाएंगे

मेरठ कैंट में तिवारी क्वार्टर में है आलीशान कोठी गिरफ्तार होने के बाद कोठी में पसरा सन्नाटा कोठी के अंदर जगह-जगह है विदेशी सामान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Apr 2019, 4:04 PM IST

meerut

फाइव स्टार होटल से कम नहीं गिरफ्तार हुर्इ फर्जी महिला आर्इएफएस अधिकारी की कोठी, देखकर दंग रह जाएंगे

मेरठ। गिरफ्तार फर्जी महिला आईएफएस अधिकारी जोया खान के बारे में अब परत-दर-परत खुलासा होने लगा है। मेरठ की रहने वाली जोया खान की आलीशान कोठी के भीतर का नाजारा देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। फर्जी आईएफएस जोया खान जब भी मेरठ आती थी इसी कोठी में रुका करती थी। जोया खान की यह कोठी मेरठ कैंट क्षेत्र के तिवारी क्वार्टर में है। नोएडा में जोया खान के पकड़े जाने के बाद मेरठ में भी पुलिस सतर्क हो गई। हैरानी की बात एक महिला ने पूरा सिस्टम को अपनी अंगुली पर नचाया हुआ था। मेरठ में आते ही उसे पुलिस एक्सकार्ट्स मुहैया कराया जाता था। गाजियाबाद हो या नोएडा उसके साथ पुलिस एक्सकार्ट्स चलती थी। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद से इसकी जांच पड़ताल चल रही है कि आखिर एक फर्जी महिला आईएफएस को यह एक्सकार्ट्स उपलब्ध कराने में चूक कहां हुई।

यह भी पढ़ेंः मोदी की सुरक्षा में तैनात अधिकारी बताने वाली फर्जी आईएफएस गिरफ्तार, एनआईए जांच में जुटी

कोठी है या फाइव स्टार होटल

जोया खान की तिवारी क्वार्टर स्थित कोठी किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। कोठी के भीतर का शानशौकत का नाजारा दंग कर देने वाला है। कोठी के भीतर जाते समय आपको ऐसा लगेगा जैसे किसी आलीशान बाग के बीच से निकल रहे हो। कोठी के भीतर ही एक स्वीमिंग पुल और विदेशी घास का लाॅन है। इसके अलावा विदेश से मंगवाए गए फूलों के पौधों से लाॅन महक रहा है। विदेशी हैंगिंग पौधे जगह-जगह कोठी में हैं। इसके अलावा गार्डन में रखी महंगी कुर्सियां और महंगे झूले ही यह बताने के लिए काफी हैं कि जोया खान कैसा शानशौकत वाला जीवन जी रही थी। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर जोया खान के पास रुपया कहां से आ रहा था। जो वह इतने आलीशान कोठी और शानशौकत भरा जीवन जी रही थी। उसके पास लग्जरी गाड़ियां भी थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश