केपी त्रिपाठी, मेरठ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत दिल्ली के एम्स में स्थिर बनी हुर्इ है। उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनकी सेहत के लिए भगवान से दुआ मांग रहे हैं। मेरठ में भी उनके समर्थकों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन इनमें चुनिंदा लोग ही ऐसे हैं जिनके साथ अटल जी ने काम किया या जो जनसंघ के जमाने से अटल जी के साथ जुड़े रहे। मेरठ में ऐसे तीन लोग हैं जो अटल के साथ जनसंघ के समय से काम करते थे और अटल बिहारी वाजपेयी के घर के दरवाजे इन तीनों के लिए हमेशा खुले रहे। इनमें से पहले थे मोहनलाल कपूर जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके घर पर अटल जी और मोहन लाल कपूर से जुड़े संस्मरण परिजनों ने आज भी संजो रखे हैं। दूसरी हैं श्रीमती शकुंतला कौशिक, जाे काफी बुजुर्ग हो चली हैं और बीमार होने के बावजूद जब उन्हाेंने सुना कि अटल जी बीमार हैं और एम्स में भर्ती है तो बड़े जोर से नारा लगाती हैं भारत मां की जय!